छिंदवाड़ा शहर के मुख्य क्षेत्र में रविवार दोपहर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की ओर से बाल पथ संचलन का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में बाल स्वयंसेवकों ने अनुशासित ढंग से भाग लिया। पथ संचलन के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह और अनुशासन का माहौल देखने को मिला। पुलिस लाइन से शुरू होकर मुख्य बाजार से गुजरा संचलन बाल पथ संचलन रविवार करीब दोपहर 3 बजे पुलिस लाइन से प्रारंभ हुआ। वहां से यह शहर के मुख्य बाजार मार्ग से होते हुए निर्धारित मार्ग पर आगे बढ़ा। संचलन के दौरान यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। पारंपरिक गणवेश में दिखा अनुशासन पथ संचलन में शामिल बाल स्वयंसेवक पारंपरिक संघ गणवेश में थे। उन्होंने अनुशासन के साथ कदमताल करते हुए शहरवासियों का ध्यान आकर्षित किया। बच्चों के चेहरों पर आत्मविश्वास और कदमों में एकरूपता दिखाई दी। फूल बरसाकर किया स्वागत
मुख्य बाजार सहित कई स्थानों पर लोगों ने फूलों की वर्षा कर बाल स्वयंसेवकों का स्वागत किया। स्थानीय नागरिकों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करते हैं। भारी पुलिस बल तैनात, आयोजन शांतिपूर्ण संपन्न
पथ संचलन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई और कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अनुशासन, एकता और संस्कारों का संदेशRSS द्वारा आयोजित इस बाल पथ संचलन के माध्यम से क्षेत्रवासियों को अनुशासन, एकता और संस्कारों का संदेश दिया गया, जिसे लोगों ने खुले दिल से सराहा।


