श्री चमकौर साहिब/मोरिंडा | श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के बड़े साहिबजादे बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह और शहीदों की याद में शुक्रवार को 3 दिवसीय शहीदी जोड़ मेल का श्रद्धा से आगाज हुआ। गुरुद्वारों लाइटिंग और फूलों से सजाया गया। वहीं, गुरुद्वारे में श्री अखंड पाठ साहिब जी की शुरुआत की गई। पहले दिन करीब 1 लाख संगत ने ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री कत्लगढ़ साहिब, गुरुद्वारा श्री गढ़ी साहिब, गुरुद्वारा श्री ताड़ी साहिब, गुरुद्वारा श्री दमदमा साहिब, गुरुद्वारा श्री रणजीतगढ़ साहिब, गुरुद्वारा शहीदी बुर्ज भाई जैता जी, गुरुद्वारा श्री अमरगढ़ साहिब में माथा टेका। वहीं, अमृतसर में िनहंग सिंहों ने गतके के जौहर दिखाए।


