बोकारो | सोमवार को डीवाई पाटिल इंटरनेशनल स्कूल बोकारो में सिखों के 9वे गुरु तेग बहादुर के पवित्र बलिदान को शहीदी दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। संचालन आठवीं के शिवम घोषाल ने की। 10वीं के युवराज ने गुरु तेग बहादुर के जीवन, उनकी दृढ़ता, साहसिकता के विषय में बताते हुए सारगर्भित वाचन प्रस्तुत किया। बच्चों से सिख धर्म व गुरु तेगबहादुर के विषय में प्रश्न पूछे गए। निबंध व चित्र प्रतियोगिताएं भी हुईं। अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने बच्चों को गुरु तेग बहादुर के जीवन से प्रेरणा लेकर दृढ़ निश्चयी बनने को कहा। सभी ने श्रद्धांजलि दी। प्रभारी प्राचार्य मनोज कुमार ने कहा कि हमें अपने देश के प्रति सम्मान व प्रेम की भावना, मानवता व समानता का गुण तेग बहादुर के जीवन से सीखना चाहिए।


