शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह पीजी कॉलेज में लेक्चरर का प्रदर्शन:कॉलेज के मैन गेट पर काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान (उच्च शिक्षा) की शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह PG कॉलेज सवाई माधोपुर इकाई ने आज Raj-CES (राजसेस) कॉलेजों की वर्तमान संचालन व्यवस्था के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान लेक्चर्स ने कॉलेज के मैन पर काली पट्टी बांधकर और मांगों से संबंधित पट्टियां लेकर विरोध दर्ज कराया। विभिन्न मांगों को लेकर किया विरोध प्रदर्शन महासंघ के मनमोहन शर्मा ने बताया कि Raj-CES योजना के अंतर्गत संचालित कॉलेजों का वर्तमान स्वरूप राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 की मूल भावना के सर्वथा विपरीत है। इन कॉलेजों में स्थाई अकादमिक ढांचे का अभाव, संसाधनों की कमी, शोध एवं नवाचार की सीमित संभावनाएं और संविदा एवं अस्थाई नियुक्तियों पर आधारित अध्यापन व्यवस्था राज्य की उच्च शिक्षा को अकादमिक निरंतरता से दूर ले जा रही है। महासंघ ने अवगत कराया कि सत्र 2020–21 से 2022–23 के बीच Raj-CES योजना के अंतर्गत 303 नवीन कॉलेज खोले गए। जिसके बाद वर्तमान सरकार के कार्यकाल में सत्र 2023–24 एवं 2024–25 में 71 अतिरिक्त Raj-CES कॉलेज स्थापित किए गए। जिससे इनकी कुल संख्या 374 हो गई है। इनमें से लगभग 260 Raj-CES कॉलेजों में आज भी एक भी स्थाई फैकल्टी कार्यरत नहीं है, जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 के प्रभावी क्रियान्वयन पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने उपखंड जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री, राज्यपाल और प्रधानमंत्री के नाम अलग-अलग ज्ञापन देकर शीघ्र समाधान की मांग की गई। इस दौरान कॉलेज इकाई के पदाधिकारी जिला अध्यक्ष डॉ. मीठालाल मीणा, जिला सचिव मनमोहन शर्मा, प्रचार प्रमुख डॉ. धनकेश मीणा, इकाई सचिव प्रशांत राव, सहसचिव शैतान मल जाट सहित अनेक लेक्चर्स उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *