शहीद नीलांबर पीतांबर के शहादत दिवस पर उपायुक्त ने दी श्रद्धांजलि

गढ़वा | स्वतंत्रता सेनानी शहीद नीलांबर और पीतांबर के शहादत दिवस के मौके पर उपायुक्त शेखर जमुआर ने स्थानीय नीलांबर पीतांबर बहुउद्देशीय सांस्कृतिक नगर भवन, गढ़वा में स्थापित आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं स्वतंत्रता संग्राम में उनके द्वारा दिए योगदान को याद किया गया। नीलांबर पीतांबर झारखंड राज्य के आदिवासी भाई और स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने 1857 के भारतीय विद्रोह के दौरान ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ विद्रोह का नेतृत्व किया था। नीलांबर-पीतांबर का जन्म जिले के भंडरिया प्रखंड के चेमो-सनेया गांव में खरवार जनजाति के भोगता कबीले के एक परिवार में हुआ था। मौके पर सदर एसडीओ संजय कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी नीरज कुमार आदि मौजूद थे। सभी पदाधिकारियों ने भी शहीद नीलांबर पीतांबर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *