भास्कर न्यूज | लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भौंरो गांव में 17 जनवरी को शहीद पांडेय गणपत राय की 216वीं जयंती समारोह सह विकास मेला आयोजित होगा। आयोजन के स्मारक समिति अध्यक्ष डॉ वंदना राय ने बताया कि कार्यक्रम पूर्वाह्न 10:30 बजे से प्रारंभ होगा। जहां विकास से संबंधित स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके अलावा आसपास के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रशासनिक व राजनीतिक पदाधिकारी भी शामिल होंगे। उन्होंने कार्यक्रम में सभी से ससमय शामिल होने की अपील की है।


