शहीद बाबू लाभ सिंह नगर में सीवर ओवरफ्लो होने से हालात बुरे, बीमारी फैलने का डर

जालंधर | शहीद बाबू लाभ सिंह नगर रोड पर पांच दिन से सीवर जाम होने के कारण लोग बेहाल हैं। जाम की वजह से मेन सड़क पर गंदगी फैल गई है और पैदल चलना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों ने कहा कि नजदीक में बच्चों का स्कूल है और सुबह-शाम उन्हें इसी गंदे पानी के बीच से गुजरना पड़ता है। घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में भीड़ अधिक होने के कारण दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि यदि दो दिन के अंदर सीवर की सफाई नहीं कराई गई, तो वे नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। -बलबीर कौर, वार्ड 63

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *