शहीद भाई गुलजार सिंह सुल्तानविंड का सालाना शहीदी समागम मनाया

भास्कर न्यूज | अमृतसर न्यू अमृतसर स्थित भाई गुरदास नगर में शहीद भाई गुलजार सिंह सुल्तानविंड की याद में सलाना शहीदी समागम करवाया गया। यह आयोजन न्यू अमृतसर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान और शहीद के भाई रछपाल सिंह चौहान के घर पर हुआ। यहां श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए। इसके बाद श्री हरमंदर साहिब के हजूरी रागी भाई रणजीत सिंह ने रसभरे कीर्तन से संगतों को निहाल किया। समागम में नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन दिनेश बसी विशेष रूप से पहुंचे। उनके अलावा गुरदियाल सिंह छजलवड्डी, महावीर सिंह सुल्तानविंड, हरजिंदर सिंह जोड़िया, कुलदीप सिंह मत्तेवाल, महिंदर सिंह चेयरमैन, तहसीलदार सुखदेव सिंह, बलराज सिंह, जतिंदर सिंह संधू, सोनी चौहान, नरिंदर सिंह, मनप्रीत सिंह चौहान, कुलजीत सिंह ब्रदर्स, हरविंदर सिंह बग्गा, जज कुमार, डॉ. सरबजीत सिंह भुल्लर, मनदीप सिंह गुडलक और अवतार सिंह घुल्ला ने भी श्रद्धा के फूल अर्पित किए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *