भास्कर न्यूज | प्रतापपुर प्रखंड के गजवा पंचायत के शहीद मुखिया चन्द्रिका यादव का मंगलवार को 8वीं पुण्यतिथि मनाई जाएगी। इस पुण्यतिथि पर बिहार- झारखंड के कई सांसद,विधायक, मंत्री, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, कई क्षेत्र के मुखिया, जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, समाजसेवी शामिल होकर स्व चन्द्रिका यादव के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देंगे। 8वां पुण्यतिथि हर वर्ष की भांति एक समारोह आयोजित कर मनाई जाएगी। इस पुण्यतिथि के अवसर पर गरीब, असहायों, मजदूरो, बूढे- बुजुर्गों के बीच कंबल वितरण के साथ लंगर का विशेष व्यवस्था किया गया है। इस कार्यक्रम को लेकर शहीद मुखिया चन्द्रिका यादव के बड़े पुत्र दीपक कुमार एवं छोटे पुत्र रोहित यादव के द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पुरे पंचायत व प्रखंड के सभी क्षेत्रों के प्रमुख गणमान्य लोगो को आमंत्रित किया है। बता दे कि शहीद मुखिया चन्द्रिका यादव क्षेत्र में चर्चित व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे तथा उन्हें क्षेत्र के लोग बहुत पसन्द करते थे।लेकिन 20 जनवरी 2018 को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी।


