शहीद राजमल मीणा की पुण्यतिथि पर शहादत को किया नमन

बारां| सेवा भारती बारां की ओर से संचालित जिला अस्पताल परिसर के शहीद राजमल मीणा उद्यान मे तुलसा कोटड़ी निवासी शौर्य चक्र से सम्मानित राजमल मीणा की पुण्यतिथि मनाई गई। सेवा भारती जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल किराड़ ने समारोह में शहीद की पत्नी वीरांगना कमलेश देवी व उनके परिवार का सम्मान किया। मराठा रेजिडेंट के सैनिकों और 22 ग्रेनेडियर के सैनिकों ने कैप्टन कमांडर सहित शहीद को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। सभी अतिथियों ने पुष्प चक्र व पुष्पांजलि समर्पित कर शहीद राजमल के प्रेरक प्रेरणादायक प्रसंग सुनाए। मुख्य वक्ता रमेश खंगार विभाग शारीरिक प्रमुख ने शहीद राजमल के जीवन परिचय के बारे मे बताया। जिला संघचालक राधेश्याम गर्ग, एडीएम भंवरलाल जनागल, विधायक राधेश्याम बैरवा, ललित मीणा, एएसपी राजेश चौधरी, पीएमओ नरेंद्र मेघवाल, सेवा भारती जिला मंत्री हेमराज सलवाडिया, खंड अध्यक्ष दुर्गाप्रसाद प्रजापति, जिला प्रकल्प प्रमुख महावीर रहे। मंच का संचालन जितेंद्र गौड़ व आजाद ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *