शहीद रितेश वैष्णव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

भास्कर न्यूज | देवरीबंगला गणतंत्र दिवस पर ग्राम की विभिन्न संस्थाओं, संगठनों, समितियों एवं शासकीय कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। विद्यालय परिसर के समीप स्थित शहीद रितेश वैष्णव की प्रतिमा के समक्ष शिक्षकों एवं नागरिकों द्वारा पुष्पहार अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम के दौरान ध्वजारोहण विद्यालय के प्राचार्य प्रेमदास टंडन द्वारा किया गया। इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष गजेन्द्र सिन्हा, पूर्व सरपंच केशव शर्मा, भगवंती ठाकुर, कुलेश्वर साहू, प्रधान पाठक खेमन निषाद, शिक्षक आर्य, लक्ष्मी जंजीर सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंतर्गत वर्ष 2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान भी किया गया। कक्षा 10वीं एवं 12वीं के छात्र देवेंद्र, वीणा, लक्ष्मी, नित्यानंद, जिज्ञासा तथा शासकीय प्राथमिक विद्यालय भरकापारा की छात्रा साक्षी निषाद को विकासखंड स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त करने पर शाला द्वारा सम्मानित किया गया। इसी तरह सेजेस देवरीबंगला में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर शाला विकास समिति अध्यक्ष गजेंद्र सिन्हा, ग्राम पटेल प्रेमलाल साहू, प्राचार्य प्रेमदास टंडन, समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। बच्चों ने छत्तीसगढ़ी संस्कृति पर आधारित लोकगीत की प्रस्तुति दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *