शहीद विंग कमांडर के घर पहुंचे सांसद अनुराग ठाकुर:कांगड़ा में नमांश सयाल को दी श्रद्धांजलि, कहा- देश उनका ऋणी रहेगा

हमीरपुर से भाजपा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर बुधवार को कांगड़ा पहुंचे। जहां नगरोटा बगवां क्षेत्र में शहीद विंग कमांडर नमांश सयाल के पैतृक गांव पटियालाकर में उनके परिवार से मिले। उन्होंने शहीद के पिता जगन्नाथ सयाल सहित परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और कहा कि नमांश ने देश के लिए जो सर्वोच्च बलिदान दिया है, वह हमेशा अमर रहेगा। अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश ने एक कर्तव्यनिष्ठ और साहसी फाइटर पायलट को खो दिया है, जिसकी कमी कोई पूरी नहीं कर सकता। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस दुखद हादसे की निष्पक्ष और त्वरित जांच करवाई जाएगी। नमांश ने राष्ट्र सेवा में सर्वोच्च बलिदान दिया- सांसद ठाकुर ने बताया कि वे स्वयं जांच प्रक्रिया को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं, ताकि परिवार को किसी तरह की परेशानी न हो। सांसद ने कहा, “नमांश ने राष्ट्र सेवा में सर्वोच्च बलिदान दिया है। ऐसे वीर सपूतों के परिवारों का सम्मान और सहयोग हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पूरा देश सयाल परिवार के साथ खड़ा है।” पिता बोले- 80 देशों के पायलटों ने नमांश को श्रद्धांजलि दी इस दौरान शहीद के पिता रिटायर्ड कर्नल जगन्नाथ सयाल भावुक हो उठे। उन्होंने कहा कि दुनिया भर से जो सम्मान और संवेदना मिली है, वह दिल को छू लेने वाली है। उन्होंने बताया कि 80 देशों के पायलटों ने नमांश को श्रद्धांजलि दी, रूसी पायलटों ने एयर शो में विशेष प्रदर्शन किया और अमेरिकी पायलटों ने सम्मान में अपना शो रद्द किया। रिटायर्ड कर्नल सयाल ने इसे हमारे देश की सैन्य सेवाओं की वैश्विक प्रतिष्ठा का प्रमाण बताया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि नमांश की वीरता, अनुशासन और देशभक्ति हमेशा याद रखी जाएगी। उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनकर रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *