शहीद शेख भिखारी व टिकैत उमराव सिंह की शहादत दिवस 8 को, टोल प्लाजा नि:शुल्क करने की मांग

रांची | झारखंड प्रदेश मोमिन कॉन्फ्रेंस के जिला अध्यक्ष शमीम अख्तर आजाद रांची उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने राज्‍य सरकार से मांग की कि दीवान शेख भिखारी व टिकैत उमराव सिंह की शहादत स्थल चुटुपालू घाटी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाए। उनके पैतृक गांव ओरमांझी प्रखंड का खुदिया लोटा मॉडल गांव के रूप में विकसित करें। शहीद शेख भिखारी व टिकैत उमराव सिंह के वंशजों को सरकारी सुविधाएं मिले। कहा कि शहीद शेख भिखारी व टिकैत उमराव सिंह की शहादत दिवस 8 जनवरी को है। शहादत स्थल चुटुपालू घाटी पर बड़े रूप में कार्यक्रम होंगे। चुटुपालू पहुंचने वाले सभी टोल प्लाजा को 8 जनवरी को नि:शुल्क करने की मांग की है। कहा कि 8 जनवरी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए सभी रूट से लोग चुटुपालू घाटी शहादत स्थल आएंगे। रांची, रामगढ़, खूंटी, रांची रोड, लोहरदगा , गुमला, रांची मार्ग पर पड़ने वाले सभी टोल प्लाजा से लोग शहादत स्थल चुटुपालू घाटी कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। इस लिए 8 जनवरी को टोल प्लाजा को नि:शुल्क करने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *