शहीद स्मारक पर विजय दिवस कार्यक्रम 16 को

बाड़मेर | नगर परिषद, जिला परिषद, जिला सैनिक बोर्ड बाड़मेर, पुलिस प्रशासन और पूर्व सैनिक संगठन, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद इकाई बाड़मेर की ओर से 16 दिसंबर को सुबह 11 बजे शहर के सिणधरी चौराहे स्थित शहीद स्मारक पर विजय दिवस कार्यक्रम मनाया जाएगा। कै​प्टन हीरसिंह ने बताया कि हमारी सशस्त्र सेनाएं अपने शौर्य और पराक्रम के लिए विष्व में प्रसिद्ध है। वर्ष 1971 में भारत-पाक युद्ध में पाकिस्तानी सेनाएं पूरी तरह पराजित हुई। 16 दिसम्बर 1971 को उन्होंने ढाका में आत्मसमर्पण कर दिया। इसलिए स्वतं़त्र भारत के सामरिक इतिहास में 16 दिसम्बर को गौरवशाली विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम में आर्मी, एयर फोर्स, बीएसएफ, पुलिस अधिकारी, जेसीओ, जवान, जनप्रतिनिधि व आम नागरिक, स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहेंगे। आर्मी, एयर फोर्स, बीएसएफ व पुलिस के बैंड-बिगुलर की धुन पर शहीद सैनिकों को गार्ड ऑफ ऑनर एवं श्रद्वांजलि दी जाएगी। सूबेदार पोकरसिंह बेनीवाल ने बताया कि शहीदों की वीरांगनाओं व उनके परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *