शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई

लुधियाना| बीवीएम किचलू नगर ने करगिल विजय दिवस को गंभीरता से मनाया, भारत के वीर सैनिकों की अटूट बहादुरी और सर्वोच्च बलिदान को सम्मानित किया। एनसीसी कैडेट्स ने मंच प्रदर्शन के माध्यम से उन वीरों को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति के प्रतीक बनकर अपने प्राणों की आहुति दी। बच्चों की प्रस्तुति ने उपस्थित सभी लोगों के दिलों में देशभक्ति की ज्योति को पुनः प्रज्वलित कर दिया। प्रधानाचार्या रंजू मंगल ने स्टूडेंट्स प्रेरणादायक संदेश देते हुए उनसे आग्रह किया कि वे इन वीर नायकों की विरासत को अपनाएं व देशभक्ति के मूल्यों को आत्मसात कर जिम्मेदार नागरिक बनने का प्रयास करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *