शहीद ASP आकाश राव को कलेक्टर-एसपी ने दी श्रद्धांजलि:जांजगीर एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने उनके साथ बिताए पलों को किया साझा

जांजगीर-चांपा जिले के कचहरी चौक स्थित शहीद स्मारक में भानुप्रतापपुर कोंटा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरीपूंजे को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में कलेक्टर जन्मेजय महोबे, एसपी विजय पाण्डेय, जनप्रतिनिधि और आम नागरिकों ने मौन धारण कर शहीद को नमन किया। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने शहीद आकाश की वीरता को सलाम किया। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि वह शहीद की आत्मा को शांति दे और परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे। एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने शहीद आकाश राव के साथ बिताए पलों को साझा किया। उन्होंने बताया कि आकाश को नक्सल संबंधी गतिविधियों की गहरी समझ थी। वे सर्च ऑपरेशन की प्लानिंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे। काम के प्रति अत्यंत गंभीर रहते थे, लेकिन काम के बाहर मजाकिया स्वभाव के थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *