शांति नगर में भक्तों ने प्रसाद बांटे गए

भास्कर न्यूज | हरदीबाजार महाशिवरात्रि पर रविवार को शांति नगर हरदीबाजार के शिव मंदिर में भक्तों ने प्रसाद का वितरण किया। मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने जल, दूध, दही, मधुरस से अभिषेक कर बेलपत्र, आंक, धतुरा, कनेर, पलाश, मंदरा, गेंदा के फूल अर्पित किए। मंदिर संयोजक राजाराम राठौर के नेतृत्व में श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया। मंदिर में विशेष पूजा में संतोष राठौर, जगदम्बे राठौर, राजाराम राठौर, रश्मि राठौर, प्रभा कंवर, आदित्य, यशु, शिवम, कान्हा, बेबी, दद्दू, प्रिंस समेत अन्य का सहयोग रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *