शाजापुर जिले के ग्राम पाड़ला के कुएं में डूबने से दो हिरणों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से हिरणों को बाहर निकालकर उनका दाह संस्कार किया। घटना शनिवार रात की है। रविवार को दोपहर के समय कुछ लोग कुएं के पास पहुंचे तो उन्होंने दो हिरणों को देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना गांव के चौकीदार को दी। जिन्होंने वन विभाग को इसकी सूचना दी। इस पर वन विभाग से डिप्टी रेंजर ललित उपाध्याय, वनरक्षक कमलेश सोनी, रेस्क्यू एक्सपर्ट हरीश पटेल ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से हिरणों को कुंए से बाहर निकाला। इसके बाद हिरणों का पोस्टमॉर्टम कर हिरणों का दाह संस्कार किया।


