शाजापुर गणतंत्र दिवस समारोह में नेता प्रतिपक्ष मंच पर सोए:प्रभारी मंत्री के संदेश वाचन के दौरान दिखा यह दृश्य

शाजापुर जिले में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान मुख्य समारोह में नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष अजीज मंसूरी मंच पर सोते हुए कैमरे में कैद हो गए, जिससे यह घटना चर्चा का विषय बन गई। मुख्य जिला स्तरीय समारोह स्टेडियम ग्राउंड पर आयोजित किया गया। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने ध्वज फहराया किया। उन्होंने परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। समारोह में पुलिस बल, होमगार्ड, एनसीसी और स्कूली विद्यार्थियों ने आकर्षक परेड प्रस्तुत की। कई विभागों द्वारा विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित झांकियां भी निकाली गईं, जिनमें स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास जैसे विभागों की सहभागिता रही। स्कूली विद्यार्थियों ने पीटी प्रदर्शन और देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण के साथ समारोह का समापन हुआ। मुख्यमंत्री का संदेश पढ़ने के दौरान हुई घटना इसी समारोह के दौरान एक दृश्य ने सभी का ध्यान खींचा। नगर पालिका शाजापुर के नेता प्रतिपक्ष अजीज मंसूरी मंच पर गहरी नींद में नजर आए। यह घटना उस समय की बताई जा रही है, जब प्रभारी मंत्री मुख्यमंत्री का संदेश पढ़ रहे थे। कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच यह दृश्य चर्चा का विषय बन गया और बाद में सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आईं। गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर इस तरह की स्थिति को लेकर लोगों ने अपनी राय व्यक्त की। इस बीच, 77वें गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह को लेकर आम नागरिकों में नाराजगी भी देखने को मिली। नागरिक रोहित ने बताया कि राष्ट्रीय पर्व जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर आयोजित कार्यक्रम केवल वीआईपी और जनप्रतिनिधियों तक ही सीमित रह गया, जबकि आम जनता को केवल दूर से कार्यक्रम देखने और ताली बजाने तक ही सीमित रखा गया। गणतंत्र दिवस की अन्य तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *