शाजापुर जिला अस्पताल में बुधवार को रविदास जयंती के मौके पर कार्यक्रम हुआ। समाजसेवियों ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरण कर मानवता की सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत संत रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। समाजसेवी कटारिया ने कहा कि संत रविदास जी ने अपना पूरा जीवन समाज सेवा में समर्पित किया था। उन्हीं की प्रेरणा से आज मरीजों की सेवा के लिए यह फल वितरण कार्यक्रम हुआ। इस दौरान समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने अपना योगदान दिया। यह पहल संत रविदास जी के विचारों और सिद्धांतों को भी जीवंत रखने का प्रयास था।


