शाजापुर जिला अस्पताल से बाइक चोरी:सीसीटीवी फुटेज में बाइक ले जाते दिखा चोर, पुलिस ने दर्ज की शिकायत

शाजापुर जिला अस्पताल परिसर से एक बाइक चोरी हो गई। एक मरीज से मिलने आए युवक की बाइक अज्ञात चोर चुरा ले गया। घटना मंगलवार रात तकरीबन 9 से 10 बजे के बीच की है। बाइक मालिक आयुष गोस्वामी ने बताया कि उनके पिता अस्पताल में भर्ती हैं। वे उनसे मिलने आए थे और मुलाकात के बाद जब बाहर निकले तो उनकी टीवीएस बाइक गायब थी। सीसीटीवी फुटेज में बाइक ले जाते दिखा चोर बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे आयुष गोस्वामी दोबारा अस्पताल पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में एक अज्ञात व्यक्ति उनकी बाइक चुराते हुए स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *