शाजापुर प्रभारी मंत्री बोले-पूर्व मुख्यमंत्रियों का कार्यकाल बेकार:प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा-मोहन यादव पिछली सरकारों के काम आगे बढ़ा रहे हैं

शाजापुर में प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने शनिवार को कलेक्टर कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार के दो साल की उपलब्धियों का जिक्र किया, लेकिन साथ ही एक विवादित बयान भी दे दिया। प्रभारी मंत्री बोले-पूर्व मुख्यमंत्री का कार्यकाल बेकार मंत्री कुशवाह ने कहा कि पिछली सरकारों का कार्यकाल खराब था, और उन्हीं कार्यों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, बाबूलाल गौर और उमा भारती के कार्यकाल को ‘बेकार’ बताते हुए कहा कि सीएम यादव उनके कार्यकाल के कामों को ही आगे बढ़ा रहे हैं। सरकार की दो साल की उपलब्धियों को गिनाया विवादित बयान के अलावा, प्रभारी मंत्री ने मोहन सरकार के पिछले दो साल की उपलब्धियों को भी विस्तार से बताया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा एक मुद्दा भी उठाया गया। पत्रकारों ने बताया कि स्वास्थ्य महकमा विधायकों की बात नहीं सुन रहा है, जिसके कारण विधायकों को खुद अस्पताल जाना पड़ रहा है। इस सवाल पर मंत्री ने सीधा जवाब देने से बचते हुए कहा कि “पत्रकारों की चाय-नाश्ता नहीं हुई है।” इसके बाद उन्होंने इस मुद्दे पर कोई और टिप्पणी नहीं की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *