शाजापुर बाईपास पर सड़क दुर्घटना, महिला की मौत:पति और दो बच्चे भी थे साथ, बाइक से गुना से इंदौर जा रहा था परिवार

शाजापुर जिले के सनकोटा बाईपास पर शुक्रवार शाम एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। यह घटना शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच हुई। गुना निवासी सोनम अपने पति और दो बच्चियों के साथ मोटरसाइकिल से गुना से इंदौर काम के लिए जा रही थीं। रास्ते में सनकोटा बाईपास के पास टॉयलेट के लिए सोनम मोटरसाइकिल से नीचे उतरी थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सोनम गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायल महिला को तत्काल शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद सोनम को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पुलिस चौकी पर पदस्थ एसआई बाबूलाल डाबी ने बताया कि सड़क हादसे में घायल अवस्था में महिला को अस्पताल लाया गया था। मृतक महिला की पहचान गुना निवासी सोनम के रूप में हुई है। शव को जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में रखा गया है। पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने घटना की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच के लिए संबंधित थाना पुलिस को प्रकरण भेजा जा रहा है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *