शाजापुर जिले के लालघाटी थाना क्षेत्र में रविवार रात घने कोहरे के कारण एक सड़क हादसा हुआ। पंडित बालकृष्ण शर्मा ‘नवीन’ महाविद्यालय के सामने हुए हादसे में एक ऑटो रिक्शा और चार पहिया वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे दो लोग घायल हो गए। यह हादसा रात करीब 10 बजे हुई, जब क्षेत्र में अत्यधिक कोहरा छाया हुआ था, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई थी। सूचना मिलते ही यातायात थाने के सूबेदार रविशंकर वर्मा के नेतृत्व में लालघाटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वाहन चालकों को कोहरे के समय सावधानी बरतने की सलाह घायलों को तत्काल डायल 112 की मदद से शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी पहचान शाजापुर निवासी नाफिज पिता रफीक और सोमद्रिया निवासी प्रेम सिंह पिता ईश्वर सिंह गुर्जर के रूप में हुई है। दोनों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। यातायात सूबेदार रविशंकर वर्मा ने वाहन चालकों को कोहरे के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि वाहन की गति धीमी रखें, फॉग लाइट या लो-बीम हेडलाइट का उपयोग करें और हाई बीम से बचें। सुरक्षित दूरी बनाए रखने और घने कोहरे में अनावश्यक यात्रा से बचने की भी अपील की गई है ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके।


