शाजापुर में कड़ाके की ठंड,स्कूलों में दो दिन की छुट्‌टी:नर्सरी से 8वीं तक के छात्रों का 5-6 जनवरी को अवकाश; शिक्षक आएंगे, परीक्षाएं होंगी

शाजापुर जिले में तेज ठंड और शीतलहर को देखते हुए स्कूलों में दो दिन की छुट्‌टी घोषित कह गई है। स्कूल शिक्षा विभाग ने नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए 5 और 6 जनवरी को छुट्टी रखने के आदेश जारी किए हैं। सभी स्कूलों पर लागू होगा आदेश प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शिप्रे ने बताया कि यह आदेश जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई और अन्य बोर्ड से जुड़े स्कूलों पर लागू रहेगा। बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। शिक्षक स्कूल आएंगे, परीक्षाएं होंगी अवकाश केवल छात्रों के लिए रहेगा। स्कूलों का स्टाफ तय समय पर उपस्थित रहेगा। पहले से तय परीक्षाएं और जरूरी शैक्षणिक कार्य पहले की तरह चलते रहेंगे। लगातार ठंड से जनजीवन प्रभावित बता दें कि, पिछले दो दिनों से शाजापुर जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे ठंड और बढ़ गई है। देखें आदेश की कॉपी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *