शाजापुर के मोहन बड़ोदिया थानांतर्गत ग्राम बड़ोनी स्थित एक कच्चे कुंए में शनिवार को खेत पर काम करने वाले हाली का शव तैरता मिला। खेत मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पीएम के लिए भेजा, जिसे पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार, ग्राम बड़ोनी निवासी देवीलाल पिता होकमसिंह सिंह गुर्जर ने थाने पर सूचना दी कि उसके खेत पर ग्राम पनवाड़ी निवासी राधेश्याम पिता देवीलाल मालवीय हाली का काम करता था। जो शुक्रवार रात को कुंए पर मोटर चालू करने गया था। कच्चा कुंआ होने से राधे श्याम का पैर फिसला और वह कुएं में जा गिरा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और पीएम के लिए भेज दिया। जहां से शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।


