इंदौर के परसरामपुरिया एकेडमी का वार्षिकोत्सव:बच्चों ने सनातन संस्कृति से जुड़े त्यौहारों पर गीत, संगीत और नृत्य का किया मंचन

राजमोहल्ला स्थित परसरामपुरिया एकेडमी का वार्षिकोत्सव विद्यालय परिसर में मनाया गया। इस बार वार्षिकोत्सव की मुख्य थीम सनातन संस्कृति में मनाए जाने वाले प्रमुख त्योहार रखे गए थे। बच्चों ने त्योहारों के साथ ही माता-पिता को समर्पित भावपूर्ण गीत भी प्रस्तुत किए। प्रख्यात गायक मनीष शुक्ला एवं क्षेत्र की पार्षद मीता रामबाबू राठौर के आतिथ्य एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष समाजसेवी रामदास गोयल की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुए। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने गणेश चतुर्थी, होली, दीपावली, जन्माष्टमी, नवरात्रि, हनुमान जयंती, राम नवमी जैसे त्योहारों पर नृत्य की मनोहारी प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। अतिथि के रूप में उपस्थित गायक मनीष शुक्ला ने भी देवी-देवताओं पर केन्द्रित दो भजन सुनाकर समा बांध दिया। ट्रस्ट के अध्यक्ष रामदास गोयल ने विद्यार्थियों से समय की प्रतिबद्धता और अनुशासन पर ध्यान देने का आग्रह किया। प्रारंभ में प्राचार्य रंजना कोटिया ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को श्लोक, गीत एवं भजन की प्रशिक्षण प्रेरणा कुलकर्णी, नृत्य का प्रशिक्षण नीतू सोनी एवं दीपा अग्रवाल ने देकर तैयार किया था। मंच सज्जा त्योहारों के अनुरूप की गई थी, जिसे ड्राइंग, आर्ट एवं क्राफ्ट के छात्रों ने मीना बागुल, नीलिमा नीमा एवं मोनिका सैनी के निर्देशन में कार्यक्रम स्थल को सजाया था। कार्यक्रम की रूपरेखा भूवनेश गायकवाड़ के सहयोग से तैयार की गई थी। मनीषा वर्मा एवं दीपा अग्रवाल ने संचालन का संचालन किया। प्राचार्य रंजना कोटिया ने आभार माना। राष्ट्रगान के साथ समापन हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *