शाजापुर में गौसेवक मैत्री का प्रदर्शन:मानदेय वृद्धि, बीमा और स्थायी नियुक्ति की रखी मांग

शाजापुर में दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के तहत कार्यरत गौसेवक मैत्री ने मंगलवार दोपहर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर शाजापुर कलेक्टर रिजु बाफना के नाम डिप्टी कलेक्टर नेहा गंगारे को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि गौसेवक मैत्री दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के तहत घर-घर जाकर पशुपालकों से संपर्क करते हैं। वर्तमान में उन्हें प्रति परिवार केवल 5 रुपये का भुगतान किया जा रहा है, जो बहुत कम है। उन्होंने इस राशि को बढ़ाकर 40 से 50 रुपए प्रति परिवार करने की मांग की, ताकि उन्हें उचित पारिश्रमिक मिल सके। गौसेवक मैत्री ने अभियान के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं के मद्देनजर अपने लिए दुर्घटना सुरक्षा बीमा योजना लागू करने की भी मांग की। उनकी तीसरी प्रमुख मांग में लंबित निश्चित मानदेय और पंचायत स्तर पर स्थायी नियुक्ति को शीघ्र लागू करना शामिल था। गौसेवक मैत्री ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ज्ञापन सौंपते समय प्रशासनिक अधिकारियों ने उनकी मांगों को शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *