शाजापुर में घर में चलती टीवी में लगी आग:वार्ड 25 में शॉर्ट सर्किट से भड़की लपटें; घरवालों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

शाजापुर शहर के वार्ड नंबर 25 में सोमवार शाम एक घर में अचानक टीवी में आग लग गई। शॉर्ट सर्किट की वजह से हुए इस हादसे में टीवी पूरी तरह जल गई, लेकिन परिवार की सतर्कता से आग घर के बाकी हिस्सों में नहीं फैल पाई और एक बड़ा हादसा होने से बच गया। अचानक उठने लगीं चिंगारियां यह घटना वार्ड 25 के निवासी दिनेश वर्मा के घर शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच हुई। परिजनों ने बताया कि उस समय टीवी चल रही थी, तभी अचानक उसमें से चिंगारियां निकलने लगीं और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। टीवी से धुआं और आग निकलता देख घर में मौजूद सदस्य तुरंत सतर्क हो गए। परिवार की सूझबूझ से रुकी आग आग लगने के तुरंत बाद घर के सदस्यों ने हिम्मत दिखाते हुए बिजली का कनेक्शन काटा और आग को बुझाने की कोशिश शुरू की। उनकी इस फुर्ती की वजह से आग पास रखे सोफे, पर्दों या अन्य घरेलू सामान तक नहीं पहुंच सकी। शोर सुनकर आसपास के पड़ोसी भी मदद के लिए जमा हो गए। टीवी क्राउन कंपनी की 20 साल पुरानी थी। कोई जनहानि नहीं, टीवी जलकर खाक गनीमत रही कि इस घटना में परिवार का कोई सदस्य हताहत नहीं हुआ। हालांकि, आग की वजह से टीवी पूरी तरह जलकर खराब हो गई है। एक्सपर्ट ने बताया कि वोल्टेज के उतार-चढ़ाव या पुराना प्लग होने की वजह से ऐसे शॉर्ट सर्किट हो सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *