शाजापुर शहर में मंगलवार शाम करीब 5 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। मोहन बड़ोदिया थाना की मोबाइल बोलेरो गाड़ी यातायात चौकी के सामने ट्रैफिक पॉइंट पर तकनीकी खराबी का शिकार हो गई। ड्राइवर साइड का अगला पहिया अचानक नीचे धंसा चलती बोलेरो का ड्राइवर साइड का अगला पहिया अचानक नीचे धंस गया। बताया जा रहा है कि पहिये की कबानी (लीफ स्प्रिंग) टूट जाने के कारण यह स्थिति बनी, जिससे वाहन असंतुलित हो गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। खराब वाहन खड़े होने से कुछ देर तक यातायात प्रभावित हादसे के बाद बोलेरो को बीच चौराहे पर ही खड़ा कर दिया गया। पुलिसकर्मी दूसरी गाड़ी से अपने कार्य के लिए रवाना हो गए। वाहन का चालक मौके पर ही मौजूद रहा और मैकेनिक को बुलाने गया। घटना के बाद मोहन बड़ोदिया थाना की मोबाइल बोलेरो गाड़ी करीब एक घंटे तक यातायात चौकी के सामने खड़ी रही। मैकेनिक को बुलाकर मौके पर ही मरम्मत कराई गई, जिसके बाद वाहन को वहां से हटाया गया। इस दौरान कुछ समय तक यातायात व्यवस्था प्रभावित रही।


