शाजापुर ट्रामा सेंटर से बाइक चोरी होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सुरक्षाकर्मी तैनात होने और सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद भी बदमाश बेखौफ बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। आज यानी बुधवार 1 जनवरी नए साल में भी ट्रामा सेंटर में आए। दो लोगों की बाइक बदमाशों ने चोरी कर ली। अब ये लोग यहां वहां अपनी बाइक तलाश रहे हैं। एक बाइक महू पढ़ाना के मुबारिक की चोरी हो गई। जिनकी बच्ची कल से यहां भर्ती है और यही ट्रामा सेंटर परिसर में इनकी बाइक कल से ही खड़ी थी। आज यानी बुधवार शाम 4-5 बजे के करीब इन्होंने देखा तो वहां बाइक नहीं थी। बाइक चोरी हो चुकी थी। वहीं दूसरी बाइक तिलावत गोविंद निवासी जितेंद्र मालवीय की बाइक चोरी हो गई। जितेंद्र मालवीय ने बताया कि मेरे परिचित यहां भर्ती हैं। मैं उनका हाल जानने शाम 4-4:30 बजे के बीच आया था। हालचाल जानकर जैसे ही जाने के लिए वापस आया, तो जहां मैंने बाइक खड़ी की थी। वहीं जिला अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे भी चेक करने वाला कोई मौजूद नहीं है। पीड़ितों आईएमओ डॉक्टर गोविंद पाटीदार को जानकारी दी, तो कुछ देर में सीसीटीवी फुटेज चेक करने की व्यवस्था करने का उन्होंने आश्वासन दिया है।


