शाजापुर में ट्रैफिक पुलिस ने 35 वाहनों के चालान काटे:विशेष चेकिंग अभियान चलाया; नियम का पालन करने वालों को दिया गुलाब

शाजापुर यातायात पुलिस ने गुरुवार सुबह ट्रैफिक पॉइंट पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। सुबह से ही 35 से अधिक वाहनों के चालान बनाए जा चुके हैं। यह अभियान देर शाम तक जारी रहेगा। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में यातायात पुलिसकर्मी मौजूद रहे। उन्होंने बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, गलत दिशा में वाहन चलाने और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों को रोका। पुलिस ने उन्हें समझाइश देने के साथ-साथ चालान भी काटे। वहीं, जो वाहन चालक पूरी तरह से यातायात नियमों का पालन करते पाए गए, उन्हें यातायात पुलिस की ओर से प्रोत्साहन के तौर पर गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया। नियमों का पालन करने वालों को प्रोत्साहित किया जा रहा यातायात थाना प्रभारी सौरव शुक्ला ने बताया कि नियमों का पालन करने वालों को प्रोत्साहित किया जा रहा है, जबकि नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में प्रदेश में बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने के कारण सड़क हादसों में मौतों का आंकड़ा बढ़ा है। इसी को देखते हुए पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर शाजापुर पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *