शाजापुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:चिल्लर डैम पर हुई घटना, पुलिस ने भेजा जेल

शाजापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह घटना चिल्लर डैम पर हुई थी। यह मामला 4 अक्टूबर, शनिवार को दोपहर करीब 3:30 बजे सामने आया था। कक्षा 10वीं की छात्रा अपने घर से भीमावद ट्यूटोरियल जाने के लिए निकली थी। टंकी चौराहे के पास छात्रा को आरोपी हशीर उर्फ अल्लाउद्दीन मिला, जिसे वह पहले से जानती थी। आरोपी ने किसी काम का बहाना बनाकर छात्रा को अपनी बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद आरोपी छात्रा को चिल्लर डैम के पास खेत में बनी एक झोपड़ी में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।छात्रा के विरोध करने पर आरोपी ने उसका मुंह दबाकर जान से मारने की धमकी दी और उस पर शादी का दबाव भी बनाया। कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपी मल्लाखेड़ी गांव की पहाड़ी पर बने जंगल में छिपा हुआ था। पुलिस ने सोमवार रात को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *