शाजापुर में निकाली हनुमंत शोभायात्रा:दिनभर मंदिरों में महाप्रसादी का वितरण; देर रात तक चला धार्मिक आयोजनों का दौर

शाजापुर में पहली बार श्री हनुमंत शोभायत्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालू नाचते-गाते शामिल हुए। दिनभर नगर के हनुमान मंदिरों में भंडारे और महाप्रसादी का वितरण किया गया। इसके बाद कहीं महाआरती तो कहीं सुंदरकांड का आयोजन किया गया। जिसमें भी देर रात तक श्रद्धालु महावीर हनुमान के जयकारे लगाते रहे। सोमवार शाम को हनुमान अष्टमी पर बालवीर हनुमान मंदिर से हनुमंत शोभायात्रा निकाली गई। जिसका नगरवासियों ने मंच बनाकर स्वागत किया। इस शोभायात्रा में हनुमान की 51 किलो की चांदी की प्रतिमा भी शामिल थी, जो पूरी शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र रही। यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्ग से होते हुए शाम 8 बजे पुनः बालवीर हनुमान मंदिर पहुंची, जहां पर इस यात्रा का समापन हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *