शाजापुर के मक्सी में मंगलवार को पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष स्वर्गीय रामचंद्र पटेल की 14वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा हुई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, परिजनों और नगर के कई गणमान्य नागरिकों ने उन्हें यादकर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि सभा में मौजूद लोगों ने स्वर्गीय पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में उनके कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा नगर के विकास, जनसेवा और सामाजिक समरसता को प्राथमिकता दी। उनका जीवन ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का उदाहरण रहा है, जो आज भी लोगों को प्रेरणा देता है। दो मिनट के लिए रखा मौन श्रद्धांजलि सभा के अंत में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण और गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष चंद्र सिंह पटेल, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रमेश सेठ, अशोक जैन, शैलेंद्र श्रीमाल, करण सिंह गुर्जर पालसवाद, लक्ष्मीनारायण लोधी, प्रवीण पाटीदार, ब्लॉक अध्यक्ष मेहरबान सिंह पटेल, युवा नेता हर्षवर्धन सिंह पटेल, पूर्व पार्षद मोहन लोधी, बाबूलाल गुर्जर, बाबूलाल यादव, जीतू गुर्जर, पूर्व पार्षद नंदकिशोर हनोतिया सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।


