शाजापुर में बदला मौसम, ठंडी हवाओं से बढ़ी ठिठुरन:दिनभर छाए रहेंगे बादल; कल से हल्की बारिश की संभावना

शाजापुर जिले में मौसम का मिजाज बदल गया है। सोमवार सुबह से आसमान में काले बादल छाए हुए हैं, जिससे ठंडी हवाएं चल रही हैं। बादलों की आवाजाही के बीच धूप भी निकल रही है, लेकिन सुबह-शाम ठंड का एहसास बढ़ गया है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं, रात का न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री रहा। हवा में आर्द्रता 46 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई और दक्षिण-पूर्वी दिशा से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की औसत गति से हवाएं चलीं, जिससे ठंडक में इजाफा हुआ। मंगलवार से मौसम साफ होने की संभावना मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि सोमवार को दिनभर आसमान पर बादल छाए रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण कुछ स्थानों पर हल्की रिमझिम बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार से मौसम साफ होने लगेगा और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। बदले हुए मौसम को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने और ठंड से बचाव करने की सलाह दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *