शाजापुर में भास्कर समूह का रक्तदान शिविर:संस्थापक रमेशचंद्र अग्रवाल के जन्मदिन पर 13 लोगों ने किया रक्तदान

शाजापुर जिला अस्पताल में शनिवार को भास्कर समूह द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर समूह के संस्थापक एवं संपादक स्वर्गीय श्री रमेशचंद्र अग्रवाल के 81वें जन्मदिवस के अवसर पर ‘श्री रमेशचंद्र अग्रवाल स्मृति – प्रेरणा उत्सव 2025’ के अंतर्गत आयोजित हुआ। जानकारी के अनुसार, दोपहर 1 बजे तक लगभग 13 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदान का यह सिलसिला शाम तक जारी रहने की उम्मीद है। नागरिकों ने इस सामाजिक सरोकार में उत्साहपूर्वक भाग लिया। भास्कर समूह हर वर्ष अपने संस्थापक के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाता है। इसी कड़ी में, 29 नवंबर 2025 को प्रेरणा उत्सव के अवसर पर देशभर के 209 शहरों में एक साथ रक्तदान अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम के दौरान “ज़िंदगी देना ईश्वर का काम है, पर उसे बचाए रखने की जिम्मेदारी उसने हमें दी है” का संदेश दिया गया। भास्कर समूह ने नागरिकों से आगे आकर रक्तदान करने और जीवन बचाने में सहयोग करने की अपील की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *