शाजापुर में मंदिर के पास से साइकिल चोरी, CCTV:मंदिर के पास खड़ी कर उज्जैन गया था पीड़ित; सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

शाजापुर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक साइकिल चोरी हो गई। धान मंडी के पास बैकुंठनाथ गली स्थित मंदिर के पास खड़ी साइकिल को एक अज्ञात युवक सुबह करीब 6:55 बजे चुरा ले गया। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। साइकिल मंदिर के पास खड़ाकर गया था उज्जैन पीड़ित नजमीन ने बताया कि उनका बालक बुधवार सुबह साइकिल चलाकर मंदिर के पास खड़ा कर उज्जैन गया था। जब वह वापस लौटा तो साइकिल वहां नहीं मिली। आसपास तलाश करने पर भी साइकिल का कोई सुराग नहीं मिला। सीसीटीवी फुटेज के साथ कल शिकायत करेंगे पीड़ित इसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। फुटेज में सुबह के समय एक युवक साइकिल उठाकर ले जाते हुए स्पष्ट दिखाई दे रहा है। पीड़ित परिवार ने बताया कि वे बुधवार को कोतवाली थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराएंगे और पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी सौंपेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *