शाजापुर में मौसम बदला, आंधी-बारिश से तापमान गिरा:8 अक्टूबर तक ऐसे ही पानी बरसने की संभावना; गर्मी से मिली राहत

शाजापुर जिले में शनिवार दोपहर 2 बजे के बाद मौसम में अचानक बदलाव आया। तेज आंधी और तूफान के साथ लगभग 15 मिनट तक झमाझम बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पिछले एक सप्ताह से जारी भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया। मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया ने बताया है कि 4 से 8 अक्टूबर तक जिले में इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि 8 अक्टूबर को मानसून शाजापुर जिले से विदा ले सकता है। शनिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। अब तक कुल 25 इंच बारिश कलेक्टर कार्यालय (भू-अभिलेख) से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, 1 जून से 4 अक्टूबर तक शाजापुर जिले में कुल 25 इंच बारिश दर्ज की गई है। इस वर्ष चिल्लर डेम में अब तक 14 फीट पानी भरा है, जो पिछले साल की तुलना में काफी कम है। विशेषज्ञों का मानना है कि कमजोर मानसून के कारण इस बार जिले में औसत से कम वर्षा हुई है, जिससे जलस्रोतों में पानी का स्तर घट गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *