शाजापुर में राष्ट्रीय युवा दिवस पर सामूहिक सूर्य नमस्कार:अधिकारी के लिए बैठने की अलग व्यवस्था; चाइनीज मांझे से दूर रहने की ली शपथ

शाजापुर जिला मुख्यालय पर सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। शासकीय उत्कृष्ट स्कूल के मैदान में आयोजित सामूहिक सूर्य नमस्कार और योग कार्यक्रम में सैकड़ों बच्चों, युवाओं, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के लिए सुबह 9 बजे से ही शासकीय व निजी स्कूलों, कॉलेजों के विद्यार्थी, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के सदस्य मैदान में जुटने लगे थे। सुबह 9:30 बजे विधायक अरुण भीमावद मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के विचारों और आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। इसके बाद प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया और राष्ट्रगान का गायन हुआ। तीन चरणों में 12 मुद्राओं वाला सूर्य नमस्कार किया कार्यक्रम का मुख्य हिस्सा तीन चरणों में 12 मुद्राओं वाला सामूहिक सूर्य नमस्कार था। इसके बाद योग और प्राणायाम भी कराया गया। इस दौरान मैदान में “भारत माता की जय” और “विवेकानंद अमर रहें” के नारे गूंजते रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। अधिकारियों के लिए गद्दे के साथ अलग बैठने की व्यवस्था कार्यक्रम के दौरान व्यवस्थाओं में असमानता भी सामने आई। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के लिए गद्दे व चादर के साथ अलग बैठने की व्यवस्था थी, जबकि बच्चों को जमीन पर बिछाई गई दरी या चटाई पर बैठना पड़ा। इसके अतिरिक्त, सूर्य नमस्कार के दौरान कुछ अधिकारी और जनप्रतिनिधि सही मुद्राएं नहीं कर पाए, जो चर्चा का विषय रहा। युवा दिवस के अवसर पर बच्चों के लिए एक दौड़ का आयोजन किया गया। यह दौड़ हाई सेकेंडरी ग्राउंड से शुरू होकर पुलिस लाइन, बस स्टैंड होते हुए उत्कृष्ट स्कूल पर समाप्त हुई। चाइनीज मांझे से पतंग न उड़ाने की शपथ विधायक अरुण भीमावद ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने चाइनीज मांझे से पतंग न उड़ाने की शपथ ली। राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन संदेश के साथ संपन्न हुआ, लेकिन व्यवस्थाओं में समानता की कमी स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *