शाजापुर में वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर:हादसे में दो मजदूर घायल; जिला अस्पताल में भर्ती

शाजापुर जिले के लालघाटी थाना क्षेत्र में रविवार शाम सड़क हादसे में दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। भेरू डूंगरी के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर 1033 एंबुलेंस की मदद से घायलों को शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों की पहचान उज्जैन निवासी गणपत पिता दूल्हेसिंह और लखन पिता तोलाराम के रूप में हुई है। दोनों मजदूर ब्यावर से काम खत्म कर अपनी बाइक से उज्जैन स्थित अपने घर लौट रहे थे। हादसे में एक मजदूर के सिर पर गंभीर चोट हादसे में गणपत को सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि लखन को मामूली चोटें लगी हैं। जिला अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा गणपत की हालत पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। अस्पताल पुलिस चौकी पर पदस्थ एसआई बाबूलाल दबे ने बताया कि घायलों के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की प्राथमिकता घायलों का इलाज सुनिश्चित करना है और अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *