देशभर में मनाए जा रहे विश्व ध्यान दिवस के तहत शाजापुर के अखंड योग आयोग कक्षा द्वारा शनिवार सुबह गांधी हाल में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में ऑस्ट्रेलिया से आई सहज योग परिवार की वरिष्ठ कार्यकर्ता कल्पा जैन और वरिष्ठ सदस्य आशा जैन ने हिस्सा लिया। उन्होंने ‘सहज ध्यान से आत्मोत्कर्ष’ विषय पर चर्चा की। सहज योग परिवार की आशा जैन ने भी लिया भाग कार्यक्रम में नियमित योग साधकों और सहज योग परिवार के सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। नियमित योग कक्षा के योगाचार्य सत्यनारायण पाटीदार ने बताया कि आज विश्व तनाव नामक महामारी से जूझ रहा है। इसका उपचार ध्यान के माध्यम से ही संभव है। योगाचार्य गोपाल कुंभकार ने ध्यान के माध्यम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाने पर चर्चा की। उन्होंने ध्यान की उपयोगिता और इसके सकारात्मक प्रभावों को समझाया।


