शाजापुर में सड़क हादसे में बाइक सवार घायल:बाइक से गुना से इंदौर जा रहा था, बिजाना बायपास के पास हुई दुर्घटना

शाजापुर में नेशनल हाईवे 52 पर बिजाना बायपास के पास सोमवार रात एक तेज रफ्तार बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे शाजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक की पहचान गुना निवासी विजेंद्र दांगी के रूप में हुई है। वह अपनी बाइक से गुना से इंदौर जा रहा था, तभी यह दुर्घटना हुई। हादसा सोमवार रात करीब 6:30 बजे हुआ। विजेंद्र के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पर तैनात प्रधान आरक्षक पवन शर्मा और पायलट प्रबल शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल घायल विजेंद्र को शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल, घायल विजेंद्र का अस्पताल में उपचार जारी है और उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। अस्पताल पुलिस चौकी पर पदस्थ एसआई बाबूलाल डाबी ने बताया कि घायल के बयान दर्ज होने के बाद मामले में आगे की जांच की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *