शाजापुर में उल्लास नवभारत साक्षरता अभियान के तहत असाक्षरों की मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता परीक्षा 16 फरवरी को होगी। इस परीक्षा की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को जनपद शिक्षा केंद्र में जनशिक्षकों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम किया गया। बीआरसीसी योगेश भावसार ने बताया कि परीक्षा सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। उन्होंने जनशिक्षकों को परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुविधाएं सुनिश्चित करने और सभी पंजीकृत असाक्षरों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सामाजिक चेतना केंद्र और अध्ययन केंद्रों का नियमित अवलोकन करने और परीक्षा के बाद पोर्टल पर डेटा प्रविष्टि करने की जिम्मेदारी भी सौंपी। विकासखंड साक्षरता समन्वयक लोकेश राठौर ने परीक्षा की तैयारियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बैठक में एफएलएन शिक्षण की प्रगति, 5/8 वार्षिक परीक्षा की तैयारी और अपार आईडी की जनशिक्षा केंद्र वार प्रगति की समीक्षा की गई। कार्यक्रम में एपीसी धीरज बिरथरिया, मेहरबानसिंह गुर्जर, बीएसी देवेंद्र पाठक, सुनील विश्वकर्मा, हेमलता जादम, प्रमोद गुप्ता और मिशन अंकुर समन्वयक संजय शर्मा सहित अन्य जनशिक्षक उपस्थित थे।


