शाजापुर नगरपालिका के वार्ड नंबर 27 आदित्य नगर में बुधवार को सीसी रोड़ का निर्माण कार्य शुरू किया गया। नगरपालिका अध्यक्ष प्रेम जैन ने सभापति, दीप कल्लेसिया अधिकारी और कर्मचारियों के साथ जाकर मौका मुआयना किया। इसकी लागत 42 लाख है। इससे 300 मीटर लंबी और 7 मीटर चौड़ी सड़क बनेगी है। वार्ड नंबर 27 के रहवासियों ने सड़क निर्माण को लेकर शिकायत की थी। सड़क न होने से स्थानीय रहवासी परेशान थे, सड़क निर्माण होने से उन्हें समस्याओं से निजात मिलेगी। नगरपालिका अध्यक्ष प्रेम जैन ने बताया वार्ड नंबर 27 के आदित्य नगर में सड़क निर्माण किया जा रहा है। नालियों के कारण यहां सड़क का निर्माण नहीं हो पा रहा था। अब करीब 8 दिन में सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।


