शाजापुर के उत्कृष्ट खेल मैदान में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम हुआ। जिसमें भोपाल से रेडियो लाइव के माध्यम से सुबह 9:30 बजे से योग गतिविधियां संचालित की गईं। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम से हुई, जिसके बाद स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक शिकागो धर्म सम्मेलन का प्रेरक उद्बोधन सुनाया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का विशेष संदेश भी इस अवसर पर प्रसारित किया गया। विधायक अरुण भीमावद, नगर पालिका उपाध्यक्ष संतोष जोशी, जिला शिक्षा अधिकारी विवेक दुबे और भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष आशीष, स्कूली बच्चों, शिक्षकों, शिक्षिकाओं और शासकीय कर्मचारियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।


