शाजापुर में वन विभाग ने एक आयशर वाहन से 80 हजार मूल्य की अवैध लकड़ियां जब्त की हैं। विभाग ने रविवार शाम 5 बजे इस कार्रवाई का खुलासा किया। जब्त की गई लकड़ियों का मूल्य लगभग 80 हजार रुपए बताया गया है, जिनका अवैध परिवहन किया जा रहा था। मुखबिर से मिली सूचना पर टीम ने की कार्रवाई वन विभाग के अमले को रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर से लकड़ियों के अवैध परिवहन की सूचना मिली थी। इस सूचना पर टीम ने पनवाड़ी स्थित पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी की और आयशर वाहन क्रमांक एमपी 09 जीई-3314 को रोका। वाहन चालक गोविंद पिता संतोष ने पहले तो संतोषजनक जवाब नहीं दिया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने वाहन पर लगा तिरपाल हटाया, जिसके नीचे लकड़ी के 5 हजार नग भरे हुए थे। राजस्थान ले जाईं जा रही थीं अवैध लकड़ियां वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने चालक के खिलाफ मध्य प्रदेश अभिवहन (वनोपज) नियम 2000 संशोधित 2022 की धारा 3 के तहत वन अपराध दर्ज किया है। पूछताछ में गोविंद ने बताया कि वह इन लकड़ियों को रामगंज मंडी, जिला कोटा, राजस्थान ले जा रहा था।


