शाजापुर से बाबा खाटू श्याम के दरबार के लिए 500 भक्तों का जत्था गुरुवार शाम को नगर से रवाना हुआ। जिन्हें कप्तान जनसेवा मंच की ओर से निःशुल्क यात्रा कराई जा रही है। यात्रा पर जाने से पहले सभी भक्तों को नगर के गणमान्य नागरिकों ने शुभकामनाओं के साथ रवाना किया। मंच के नरेश कप्तान ने बताया कि इस यात्रा में 500 महिलाओं को शामिल किया गया है, जिनसे कोई शुल्क नहीं लिया गया है। इस यात्रा में निराश्रितों और बेसहारा लोगों को भी शामिल किया गया है ताकि वे भी बाबा श्याम के दरबार पहुंचकर दर्शन लाभ ले सकें। गुरुवार को यात्रा रवाना करने के पहले आदर्श कालोनी स्थित खाटू श्याम बाबा के मंदिर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां बसंतकुमार भट्ट, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप चंद्रवंशी, समाजसेवी रामवीसिंह सिकरवार, कमल चोधरी, नपा अध्यक्ष प्रेम जैन, उपाध्यक्ष पं. संतोष जोशी, डीपीसी विद्यालय के संचालक मनीष शर्मा ने सभी यात्रियों को शुभकामनाएं दी और नरेश कप्तान को इस तरह की यात्रा के आयोजन के लिए बधाई दी। इसके बाद सभी यात्री इंदौर-कोटा ट्रेन से बाबा श्याम के दरबार के लिए रवाना हुए जो 15 दिसंबर को लौटेंगे।


