शादियों के सीजन में फूलों के बाजार में लौटी रौनक, रोज 6 गाड़ियों में आ रही फूलों की सप्लाई

भास्कर न्यूज | पठानकोट पठानकोट में शादी-ब्याह के सीजन की शुरुआत होते ही शहर के फूलों के बाजार में जबरदस्त चहल-पहल देखने को मिल रही है। लंबे समय से सुस्ती झेल रहे फूल कारोबार को अब नई जान मिल गई है। बढ़ती मांग के चलते फूलों के दामों में भी तेजी दर्ज की जा रही है, जिससे कारोबारियों में उत्साह का माहौल है। शादी समारोहों और धार्मिक आयोजनों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला गेंदा फूल इन दिनों बाजार में छाया हुआ है। गेंदा न केवल मंडप सजावट बल्कि देवी-देवताओं की पूजा में भी बड़े पैमाने पर उपयोग किया जा रहा है। शहर के फूल बाजार में बेंगलुरु और पुणे से आने वाले गुलाब की मांग भी बढ़ रही है। जयमाला, बुके, स्टेज डेकोरेशन और दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी सजाने में गुलाब पहली पसंद बना हुआ है। हालांकि बाहर से फूल मंगवाने की लागत और ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ने के कारण गुलाब के दाम भी पहले के मुकाबले ज्यादा हो गए हैं। शादी सीजन के चलते पठानकोट में रोजाना 5 से 6 गाड़ियों के जरिए फूलों की सप्लाई पहुंच रही है। । काली माता मंदिर स्थित शर्मा फ्लावर्स के मालिक सुभाष काला ने बताया कि शादी का सीजन शुरू होते ही फूलों की मांग अचानक काफी बढ़ गई है। फूलों से दूल्हे की कार को सजाते हुए कारीगर व्यापारिक गतिविधियों को भी मिलेगा बढ़ावा शुक्र उदय का सकारात्मक असर केवल विवाह और धार्मिक आयोजनों तक सीमित नहीं रहेगा। इसके चलते पठानकोट के सराफा बाजार, कपड़ा व्यापार और अन्य व्यावसायिक क्षेत्रों में भी रौनक बढ़ने की उम्मीद है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह समय सोने-चांदी की खरीदारी, नए निवेश, संपत्ति लेन-देन और व्यापारिक सौदों के लिए अनुकूल सिद्ध होगा। विवाह सीज़न के चलते बाजारों में आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी कुल मिलाकर, शादी सीज़न ने पठानकोट के फूल बाजार सहित पूरे व्यापारिक माहौल में नई जान फूंक दी है। विवाह के शुभ दिन आने वाले दिनों में और बढ़ सकते हैं फूलों के दाम फूल व्यापारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में शादियों की संख्या और बढ़ेगी, जिससे फूलों के दामों में और तेजी आ सकती है। इसका सीधा असर शादी समारोहों के बजट पर पड़ रहा है, लेकिन इसके बावजूद लोग अपने खास पलों को यादगार बनाने के लिए फूलों की सजावट पर खुलकर खर्च कर रहे हैं। वहीं ज्योतिषाचार्य राकेश शास्त्री शास्त्री ने बताया कि शुक्र ग्रह के उदय होते ही फरवरी माह पूरी तरह से वैवाहिक आयोजनों से गुलजार रहेगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस महीने विवाह के लिए कुल 9 शुभ तिथियां प्राप्त हो रही हैं। 5, 6, 8, 10, 12, 14, 19, 20 और 21 फरवरी, इन तिथियों के चलते शहर के मैरिज पैलेस, होटल और बैंक्वेट हॉल में बुकिंग पहले से ही तेज हो गई है। हालांकि यह शुभ काल अधिक लंबा नहीं रहेगा। फरवरी महीने में 23 फरवरी तक ही मांगलिक गतिविधियां संपन्न की जा सकेंगी। इसके बाद 24 फरवरी से होलाष्टक का आरंभ हो जाएगा। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार होलाष्टक की अवधि में विवाह सहित किसी भी प्रकार के शुभ संस्कार निषिद्ध माने जाते हैं। इसके चलते मांगलिक कार्यक्रमों पर एक बार फिर विराम लग जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *