शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा पति, हाथ-पैर बांधकर पिटाई:सामाजिक बैठक में प्रेमिका को प्रेमी के हवाले किया, पुलिस की मौजूदगी में निर्णय

सरगुजा जिले के पुहपुटरा में शादी-शुदा प्रेमिका से मिलने आधी रात युवक पहुंचा तो घरवालों को इसकी भनक लग गई। घरवालों ने दोनों के हाथ-पैर बांध दिए और उनकी पिटाई कर दी। मामले को लेकर मंगलवार को सामाजिक बैठक हुई। बैठक में प्रेमिका को प्रेमी के सुपुर्द करने का निर्णय लिया गया। सूचना पर लखनपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी, लेकिन कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक, सूरजपुर जिले के तेलाईकछार का युवक अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके ससुराल पहुंचा था। वह उससे मिलने घर में घुसा तो घरवालों को इसकी जानकारी मिल गई और उन्होंने दोनों को पकड़ लिया। घरवालों ने दोनों के हाथ-पैर बांध दिए और जमकर पिटाई कर दी। घरवालों ने दोनों को एक साथ बांधकर घर में रखा। सामाजिक बैठक में प्रेमी को सौंपी गई प्रेमिका
मामले को लेकर सामाजिक बैठक मंगलवार सुबह हुई। पुलिस को भी मामले की सूचना दी गई। सामाजिक बैठक में तय किया गया कि प्रेमिका को उसके प्रेमी के हवाले कर दिया जाए। बताया गया है कि प्रेमी भी शादीशुदा है। दोनों के बीच शादी से पहले से प्रेम संबंध था, लेकिन किसी कारण वश दोनों की शादी नहीं हो सकी। दोनों की अलग-अलग स्थानों पर शादी हो गई। शादी के बाद भी वे आपस में मोबाइल में बात करते थे। प्रेमिका का पति कहीं बाहर गया था। इस बीच मौका पाकर प्रेमी उससे मिलने पहुंच गया। लखनपुर थानेदार शशि कांत सिन्हा ने बताया कि दोनों पक्षों ने किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं कराई है। इस कारण कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *